Wednesday, July 13, 2016

04/07/2016:-आयुध निर्माणी ब्राह्मण सेवा संगठन, एम.टी.पी.एफ., अम्बरनाथ की स्थापना और प्रथम बैठक

एम.टी.पी.एफ., अम्बरनाथ निर्माणी में बहुत समय से यह महसूस किया जा रहा था कि निर्माणी में ब्राह्मण समाज बिखरा हुआ है और अपने समाज के प्रति उदासीन है| जब भी ब्राह्मण समाज के किसी सदस्य को सामाजिक कार्य में किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता होती है तो वह स्वंय को बहुत ही निःसहाय महसूस करता हैं|  इसलिये समाज को एकजुट करके समाजुपयोगी कार्य करने के लिए आयुध निर्माणी ब्राह्मण सेवा संगठन, एम.टी.पी.एफ., अम्बरनाथ की स्थापना दिनांक 04/07/2016 को की गयी | आयुध निर्माणी ब्राह्मण सेवा संगठन एक अराजनीतिक संगठन हैं जिसका उद्देश्य समाज को एकजुट करके समाजुपयोगी कार्य करना हैं| दिनांक 04/07/2016 को हुई प्रथम बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए :-

१. जब तक आयुध निर्माणी ब्राह्मण सेवा संगठन, एम.टी.पी.एफ., अम्बरनाथ के उपनियम (Bye Laws) नही बनते है तब तक संगठन कार्य एक अस्थायी समिति करेगी, जिसके सदस्य निम्नलिखित हैं :-
  • श्री किशोर के. आचार्य, अध्यक्ष
  • श्री एस.के. मिश्रा, सचिव 
  • श्री उमेश बी. कोल्हटकर,कोषाध्यक्ष
२. एम.टी.पी.एफ., अम्बरनाथ निर्माणी के वर्तमान तथा सेवा-निवृत्त  कर्मचारी जो कि ब्राह्मण समाज से संबंधित हैं, आयुध निर्माणी ब्राह्मण सेवा संगठन, एम.टी.पी.एफ., अम्बरनाथ का सदस्य बन सकता है|

३. आयुध निर्माणी ब्राह्मण सेवा संगठन, एम.टी.पी.एफ., अम्बरनाथ की बैठक हर सोमवार को अगले निर्णय तक हर सोमवार को होगी |

४. अगली बैठक में सदस्यता पत्र (Membership Form) का प्रारूप (Format) बनाये जाने का निर्णय लिया गया |

५. अगली बैठक में आजीवन  सदस्यता ( Life time Membership) का शुल्क (Fee) को निर्धारित करने का निर्णय लिया गया |

इस बैठक में कुल २५ सदस्यो ने हिस्सा लिया|

No comments:

Post a Comment